April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

धक-धक गर्ल माधुरी ने खरीदा अपने सपनों का आशियाना, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स फिल्मों में काफी मेहनत करते हैं और उसकी एवज में मोटी रकम भी वसूल करते हैं। शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक बॉलीवुड में अपना नाम बनाकर लाखों दिलों को जीता है। पर्सनल लाइफ में भी एक्टर फिल्मों की तरह ही लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। हाल ही में शाहरुख ने मुंबई में ही अपना नया घर खरीदा था। अब धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भी मुंबई में ही अपना सपनों का आशियाना खरीद लिया है और वो जल्द ही गृहप्रवेश भी करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि माधुरी ने 48 करोड़ में अपार्टमेंट खरीदा है।

माधुरी ने लिया सपनों का घर

माधुरी दीक्षित ने अपना ये नया घर मुंबई के लोअर परेल इलाके में लिया है। एक्ट्रेस ने नवरात्रि के शुभ मौके पर नया अपार्टमेंट खरीदा था। उन्होंने 28 सितंबर 2022  संपत्ति की रजिस्ट्री कराई थी और अब वो जल्द ही गृह प्रवेश करने के लिए भी तैयार हैं। माधुरी के नए घर की बात करें तो उनका घर 53वीं मंजिल पर है और अपार्टमेंट 5384 स्क्वायर फुट में बना है। खास बात ये है कि इस अपार्टमेंट के साथ 7 कार की पार्किंग भी मिली है। बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि माधुरी पिछले साल से मुंबई में किराए के घर पर रह रही हैं। उन्होंने 3 साल के लिए 12.5 लाख रुपये महीने किराए पर घर लिया था। अब माधुरी ने मुंबई में अपने सपनों का महल खरीद लिया है।

6 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

काम की बात करें को माधुरी की फिल्म  मजा मा 6 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर भी वापसी कर चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस छोटे पर्दे का डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा-10 भी जज करती हैं। इस शो के बाकी सीजन को भी माधुरी ने ही जज किया है। शो से जुड़ी हर अपडेट को माधुरी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस का सोशल मीडिया प्यारी-प्यारी फोटोज से भरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *