कश्मीरी पंडित फिर निशाने पर, शोपियां में आतंकियों ने घर में घुसकर पूरन कृष्ण को मारी गोली
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने कश्मीरी पड़ितों को निशाना बनाया है। शोपियां के चौदरीगुंड गांव में आतंकियों ने घर में घुसकर पूरन कृष्ण को गोली मारी दी। जिसके बाद गंभीर हालात में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। करीब 2 महीने के अंतराल के बाद एक बार फिर से टारगेट किलिंग जैसी घटना सामने आई है।
बताया जा रहा है कि आतंकियों ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब पूरन अपने घर के आंगन में टहल रहे थे। उसी दौरान आतंकी उन्हें घर में घूसकर निशाना बनाया और गोली मार दी। लेकिन जैसे ही उन्हें गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने पूरन कृष्ण को मृत घोषित कर दिया।
कश्मीरी पंडित की हत्या के खिलाफ जम्मू में प्रदर्शन
वहीं कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण की हत्या के खिलाफ जम्मू में लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने सड़क पर उतरकर अपना रोष जाहिर कर रहे है और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है।
