April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा नरगिस फाकरी ने बयां किया अपना दर्द, एक्ट्रेस ने कहा

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से चार्म बिखेरने वाली नरगिस फाकरी इन दिनों बॉलीवुड से दूर हैं। एक्ट्रेस साल 2020 में फिल्म तोरबाज में दिखाई दी थी। इसके बाद से ही एक्ट्रेस बॉलीवुड से दूरी बना चुकी हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ संजय दत्त दिखाई दिए थे। हालांकि, एक्ट्रेस की ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया कि वह क्यों बॉलीवुड से दूर हैं। दरअसल, नरगिस मानसिक तनाव से जूझ रही थी। नरगिस ने बॉलीवुड में अपनी जर्नी के बारें में बताते हुए कहा कि मैं पिछले दो साल से डिप्रेशन का शिकार थी। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपने दिल का दर्द बयां किया।

डिप्रेशन का शिकार हुई नरगिस

बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस ने बताया कि इंडस्ट्री के लोग उन्हें इम्मैच्योर कहते थे। लेकिन उनका मानना है कि वह अपनी फीलिंग्स को लेकर सच थी। नरगिस आगे कहती है कि आपको लोगों से बात करनी है फिर आपका मन हो या ना हो। मुझे लगता है आज कल लोगों के तीन चेहरे होते हैं। एक बिजनेस चेहरा क्रियेटिव चेहरा और तीसरा असली चेहरा। आपको इन तीनों चेहरे के मुखौटे को पहन के जीना होगा।जिसके लिए मैं तैयार नहीं थी मैं रियल रह कर ही जीना चाहती थी। नरगिस के जीवन में एक समय ऐसा भी आया कि जब वह मेंटल हेल्थ से जूझ रही थी। वह खुश नहीं रहती थी, एक्ट्रेस ने बताया कि वह डिप्रेशन से गुजर रही थी उन्होंने अपने करियर में काफी मेहनत की थी उनका हार्ड वर्क इतना था कि उन्हें अपने परिवार के साथ वक्त बिताने को नहीं मिल पाता था। हालांकि, एक्ट्रेस अब अपनी फैमिली के साथ यूएस शिफ्ट हो चुकी हैं।

लव लाइफ का किया जिक्र

नरगिस ने अपने इंटव्यू में अपने लव लाइफ के बारें में बात करते हुए बताया कि उनका और उदय चोपड़ा का पांच साल का रिलेशनशिप था, जो कि अब खत्म हो चुका हैं। नरगिस कहती है कि उदय बहुत अच्छे इंसान हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस का साल 2017 में उदय चोपड़ा से ब्रेकअप के बाद वह फिल्ममेकर मैट अलॉन्जो को डेट कर रही थी इसकी जानकारी खुद नरगिस ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *