मुरैना में पटाखों के अवैध गोदाम में धमाका होने से 4 की मौत, कई लोग घायल
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुरैना में बड़ा हादसा हो गया है। यहां पटाखों के एक अवैध गोदाम में धमाका हो गया है। ये धमाका इतना जोरदार था कि पूरी इमारत ही धराशाही हो गई। इस घटना में चार लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है तो वहीं, कई लोग अभी कुछ लोगों के दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंच गई और मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम शुरू हुआ। कहा जा रहा है कि बिल्डिंग में पटाखों के गोदाम के साथ ही किराएदार भी रह रहे थे।

घायलों की हालत गंभीर
धमाके के बाद भर-भराकर जमीदोज हुए इमारत के मलबे से अब तक एक महिला, दो बच्चों और 1 पुरुष समेत कुल चार लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। चार लोगों की मलबे में दबने से हालत गंभीर है जिन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कुल 7 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं।