February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

53 की उम्र में भी चमकती है भाग्यश्री की स्किन, करती हैं इस सीक्रेट होममेड फेस-पैक का इस्तेमाल

नई दिल्ली। मैंने प्यार किया में अपनी मासूमियत और दिलकश अदाओं से सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री के दीवानों की कमी नहीं है। एक्ट्रेस 53 साल की हो चुकी हैं लेकिन उनकी खूबसूरती उम्र के साथ-साथ कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। हर कोई भाग्यश्री की दमकती त्वचा का राज जानना चाहता है। आज हम बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री की खूबसूरती का सीक्रेट आपके लिए लेकर आए हैं। एक्ट्रेस महंगे प्रोडक्ट की बजाय होममेड चीजों पर ज्यादा भरोसा करती है। उम्र जवां और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए वो एक फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप इस फेस पैक को तैयार कर पाते हैं।

ओट्स का फेस पैक

ओट्स बाजार में आसानी से मिल जाते हैं और आप उन्हें खा भी सकते हैं। भाग्यश्री अपनी खूबसूरती बरकरार रखने के लिए ओट्स का फेस पैक बनाती है। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे आसान तरीके से घर बैठे इस जादुई फेस पैक को तैयार कर सकते हैं।

सामग्री

कच्चा दूध
ओट्स
शहद गुलाब जल
एक कटोरी

कैसे करें तैयार

सबसे पहले एक कटोरी में ओट्स का पाउडर लें। अगर आपके पास ओट्स का पाउडर नहीं है तो आप ओट्स को मिक्सर में पीसकर पाउडर तैयार कर सकती है। जिसके बाद धीरे-धीरे पाउडर में कच्चा दूध और पानी मिलाते,जब तक एक गाढ़ा पेस्ट तैयार नहीं हो जाता। इस पेस्ट को 5 मिनट के लिए रख दें। 5 मिनट बाद पेस्ट में आधा चम्मच से भी कम शहद मिलाएं और पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। जब पेस्ट सूख जाए तो गीले कपड़े की सहायता से पेस्ट को चेहरे से साफ कर लें। कच्चा दूध आपके चेहरे को  मॉइश्चराइज करेगा और ओट्स क्लींजर के तौर पर काम करेगा। इस पेस्ट का इस्तेमाल आप हफ्ते में 1 बार कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed