सिनेमा

बिना शादी के नव्या बनती है मां तो, मुझे कोई दिक्कत नहीं’, रिलेशनशिप पर जया बच्चन का बयान सुन पकड़ लेंगे माथा

शेयर करें:

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और सपा से सांसद जया बच्चन किसी न किसी चीज को लेकर सुर्खियों में आ ही जाती हैं। एक्ट्रेस कुछ न कुछ ऐसा बोल देती हैं कि लोगों उन्हें ट्रोल करने लगते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस से पैपराजी से बदसलूकी करने का भी आरोप लगा था। अब जया ने ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर आपको शर्म आएगी और यकीन कर पाना मुश्किल हो जाएगा कि एक्ट्रेस इतने खुले विचारों का समर्थन करती हैं। हालांकि कुछ लोगों को एक्ट्रेस का बयान बुरा भी लग सकता है। जया बच्चन का कहना है कि अगर उनकी नातिन नव्या शादी से पहले ही मां बनना चाहे तो उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

फिजिकल अट्रैक्शन होना जरूरी- जया बच्चन

जया बच्चन ने अपने एक इंटरव्यू में रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की। जया को नातिन नव्या नवेली नंदा के पोडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ को देखा गया। जहां रिलेशनशिप पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि किसी भी रिश्ते को अगर लंबा चलाना है फिजिकल अट्रैक्शन होना जरूरी है। मेरा मानना है कि रिश्ता सिर्फ प्यार, हवा और विश्वास पर नहीं टिकता है..रिश्ते तो लंबा चलाने के लिए फिजिकल अट्रैक्शन भी जरूरी है जो आज बहुत स्वाभिक है। उन्होंने आगे कहा कि हालांकि मेरा ये बयान बहुतों को बुरा लग सकता है लेकिन यही सच्चाई हैं।

Ad Zone: in_content

आज के युवा प्रैक्टिकल करते हैं- जया बच्चन

जया ने आगे कहा कि हमारे समय में ये सब नहीं होता था, हम प्रैक्टिकल नहीं करते थे..लेकिन आज के युवा करते हैं और इसमें कुछ गलत भी नहीं है। अगर कल नव्या को बिना शादी के बच्चा होता है, तो मुझे इस चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि हो सकता है आप सामने वाले को पसंद करते हैं और उसके साथ सिर्फ एक बच्चा पैदा करना चाहते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है। खैर जया बच्चन ने अपने विचार रख दिए हैं और ये बात तो तय है कि जया के विचार से सहमत होने वाले लोग कम ही होंगे।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें