June 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

एक्ट्रेस रंभा का हुआ भयंकर कार एक्सीडेंट, बेटी की हालत नाजुक, फैंस से लगाई गुहार

नई दिल्ली। फिल्म बंधन में सलमान खान की प्रेमिका का रोल प्ले कर चुकी एक्ट्रेस रंभा इंद्रकुमार आपको याद होंगी, जिन्होंने अपने चुलबुले अंदाज से सबका दिल जीत लिया था। आज एक्ट्रेस रंभा बहुत बुरे दौर से गुजर रही हैं और अपने फैंस से गुजारिश कर रही हैं कि सभी उनके और उनके परिवार के लिए प्रे करें। दरअसल एक्ट्रेस का भयानक एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में कार चकनाचूर हो चुकी है। दुर्घटना के वक्त कार में एक्ट्रेस के अलावा उनकी नैनी और बेटी मौजूद थी। एक्ट्रेस की बेटी की हालत काफी नाजुक बनी हुई है और वो इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं।

रंभा ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार

रंभा ने कार दुर्घटना की सूचना सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- स्कूल से बच्चों को वापस लाने हमारी कार को किसी और की कार ने टक्कर मार दी। कार में मैं अपनी नैनी और बच्चों के साथ थी। हम सभी को मामूली चोटों आई हैं और हम सुरक्षित हैं लेकिन मेरी छोटी बेटी साशा अभी भी अस्पताल में है। हमारा परिवार बुरे वक्त से गुजर रहा है। कृपया हमारे लिए प्रार्थना करें..आपकी प्रार्थना बहुत मायने रखती है। एक्ट्रेस ने एक्सीडेंट की शॉकिंग पिक्स भी शेयर की है जिसमें देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। पिक्स में कार की हालत बहुत बुरी है। कार दोनों तरफ से बुरी तरह से ठुक चुकी है।

शेयर की बेटी की तस्वीर

रंभा ने अपनी बेटी की एक फोटो भी शेयर की है जिसमें साशा अस्पताल के बेड पर लेटी हैं और डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही हैं। फोटोज सामने आने के बाद एक्ट्रेस के चाहने वाले और फैंस भी काफी परेशान हैं। वो लगातार साशा की हालत के बारे में कमेंट कर पूछ रहे हैं। गौरतलब है कि रंभा ने कुछ ही फिल्में करने के लिए इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी में काफी खुश थी। उन्होंने बंधन, जुड़वा, घरवाली बाहरवाली,क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता जैसी सुपरहिट फिल्में दी थी। इसके अलावा एक्ट्रेस तमिल और मलयालम भाषा में भी फिल्में कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *