Gujarat Elections : हार्दिक पटेल- अल्पेश ठाकुर पर बीजेपी मेहरबान, कांग्रेस से बगावत का मिलेगा गुजरात चुनाव में इनाम
नई दिल्ली। गुजरात में पाटीदार आंदोलन के दौरान अपने आप को स्थापित करने वाले गुजरात ओबीसी के बड़े नेता हार्दिक पटेल अब अपने चुनावी सफर की शुरुआत कर सकते हैं। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हार्दिक पटेल को भाजपा टिकट दे सकती है। उन्हें विरामगाम सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। ओबीसी आरक्षण के लिए आंदोलन चलाने वाले अल्पेश ठाकोर को भी भाजपा उम्मीदवार बना सकती है। हार्दिक की तरह अल्पेश ठाकोर भी कांग्रेस में छोटी सी पारी खेल चुके हैं।

ऐसे में हार्दिक पटेल का भाजपा में शामिल होना भारतीय जनता पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि पाटीदार समाज एक बड़ा समाज है जो गुजरात की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। वहीं अगर गुजरात के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सूत्रों की मानें तो पार्टी कांग्रेस छोड़कर आए कई नेताओं को इस बार टिकट दे सकती है। हालांकि, ऐसा करते हुए अपने पुराने नेताओं को साधना बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है। हिमाचल प्रदेश में पार्टी के कई बागी नेता सिरदर्द बन चुके हैं। भाजपा की कोशिश होगी कि इस तरह की नौबत गुजरात में ना आए। पार्टी बड़ी संख्या में पुराने विधायकों का टिकट भी काट सकती है।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले चुनाव आयोग ने ऐलान किया था कि गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को मतदान कराए जाने हैं। यह मतदान दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला देखते रहे प्रदेश में इस बार आम आदमी पार्टी भी पूरा जोर लगा रही है। त्रिकोणीय टक्कर वाले चुनाव का परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। 182 सदस्यीय वाली विधानसभा में भाजपा का लगातार 27 साल से कब्जा है। हाल में आए कई सर्वे ने एक बार फिर राज्य में भाजपा की सरकार बनने की भविष्यवाणी की है।