Ind vs Eng T20 World Cup: सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों बुरी तरह हारी टीम इंडिया, तो खिलाड़ियों पर फैंस का फूटा गुस्सा
नई दिल्ली। टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को बुरी तरह से शिकस्त दे दी है। इंग्लिश टीम ने भारत को 10 विकेट से करारी मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। अब इंग्लैंड का फाइनल में पाकिस्तान से मुकाबला होगा। इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।
टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर इंग्लैंड को 169 रनों का टारगेट दिया। जिसके जवाब में इंंग्लिश टीम ने 16 ओवर में इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इंंग्लैंड ने बिना विकेट गवाएं 169 रनों का आसानी चेंज कर लिया। जोस बटलर और एलेक्स की बल्लेबाजी के आगे भारतीय बॉलर्स ने पूरी तरह से घुटने टेकते हुए दिखाई दिए। नतीजा ये रहा कि टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा हैं।
वहीं सेमीफाइनल में भारत की इस हार को लेकर क्रिकेट फैंस काफी नाराज है। सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की हार को लेकर यूजर्स का आक्रोश देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं ट्विटर पर टीम इंडिया को खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। यूजर्स टीम इंडिया की खामियां को भी गिनाते हुए दिखाई दे रहे है। साथ ही केएल राहुल को टीम से बाहर करने की मांग भी कर रहे है।
