June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कभी हिंदी पर विवादित बयान देने वाले किच्चा सुदीप करेंगे गौ सेवा, 31 गायों को गोद लेने का किया ऐलान

नई दिल्ली। हिंदी भाषा को लेकर विवादित बयान देने वाले सुपरस्टार किच्चा सुदीप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि एक्टर ने इस बार कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है, बल्कि एक नेक काम करके फैंस का दिल जीत लिया है। एक्टर जल्द ही 31 गायों को गोद लेने वाले हैं और उन्होंने  खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। फैंस को एक्टर का ये फैसला काफी पसंद आया है और अब वो एक्टर के इस काम को लेकर उनकी सराहना कर रहे हैं, तो चलिए जानते हैं कि एक्टर ने ये फैसला क्यों लिया और फैंस उसके बारे में क्या राय रख रहे हैं।

31 गायों को गोद लेने वाले हैं सुदीप

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने सोशल मीडिया पर गाय को चारा खिलाते हुए फोटो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- सरकार ने मेरी जिम्मेदारी को बढ़ा दिया है क्योंकि मुझे पुण्यकोटि दत्तू योजना का एंबेसडर बना दिया है।मैं इसके लिए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और मंत्री प्रभु चव्हाण को धन्यवाद देता हूं, इस काम के लिए मुझे चुनने के लिए। बता दें कि पुण्यकोटि दत्तू योजना के तहत गायों के उद्धार के लिए काम किया जा रहा है। बीते कल ही पशुपालन मंत्री प्रभु बी चव्हाण ने भी अपने जन्मदिन के मौके पर गौ पूजन रखा था जिसमें सुदीप भी शामिल हुए थे। वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने 11 गाय को गोद लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *