June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन, तबीयत बिगड़ने की वजह से वेंटिलेटर पर थे एक्टर

नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले  का निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने की वजह से एक्टर वेंटिलेटर पर थे। बता दें बीते दिनों अचानक विक्रम गोखले की तबियत बिगड़ने की खबर सामने आई थी। इसके बाद से ही उनके चाहने वाले लगातार उनकी सेहत में सुधार के लिए प्राथनाएं कर रहे थे। बताया जा रहा है कि विक्रम गोखले की तबीयत करीब 15 दिन पहले अचानक खराब हो गई ती। उनको पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में दाखिल किया गया था। विक्रम गोखले  ने फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या रॉय के पिता की भूमिका निभाई थी। ‘मिशन मंगल’ में भी उन्होंने काम किया था।

मूल रूप से मराठी सिनेमा और थियेटर के एक्टर विक्रम गोखले ने बॉलीवुड में भी कैरेक्टर आर्टिस्ट के तौर पर खूब प्रसिद्धि बटोरी है। भूल भुलैया, दे दना दन में भी एक्टिंग की। तमाम और फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी विक्रम गोखले ने काम किया। वो उन एक्टर्स में हैं, जिनको लोग शक्ल से पहचानते हैं। विक्रम गोखले का जन्म 14 नवंबर 1945 को तत्कालीन बॉम्बे प्रेसिडेंसी (अब महाराष्ट्र) के पूना (अब पुणे) में हुआ था। उनकी परदादी दुर्गाबाई कामत भारत में सिनेमा की पहली महिला चाइल्ड एक्टर थीं।

विक्रम गोखले के पिता चंद्रकांत गोखले मराठी सिनेमा के नामचीन एक्टर थे। उन्होंने 70 मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया। विक्रम गोखले का पुणे में रियल एस्टेट का भी काम है। उनकी कंपनी सुजाता फार्म्स (SUJATA FARMS) के नाम से है। एक चैरिटेबल फाउंडेशन भी विक्रम गोखले ने बनाया है। ये फाउंडेशन दिव्यांग हो चुके जवानों और अनाथ बच्चों को वित्तीय मदद देती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *