अक्षय कुमार करने वाले हैं Hera Pheri 3 फिल्म में वापसी, क्योंकि “अक्षय कुमार नहीं, तो हेरा फेरी नहीं”
नई दिल्ली। हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार एक बार फिर से नज़र आने वाले हैं। जी हां ये एक बड़ी खबर है जिसे लेकर अक्षय कुमार के फैंस आनंदित महसूस करने वाले हैं। अक्षय कुमार की फिल्म हेरा फेरी 3 की चर्चा काफी दिनों से चल रही है। कुछ दिन पहले ये खबर आई थी कि अक्षय कुमार हेरा फेरी 3 में काम नहीं करने वाले हैं और अब उनके फैंस और दर्शक अक्षय कुमार की बजाय कार्तिक आर्यन को राजू के रूप में देखने वाले हैं। इस खबर पर काफी चर्चा चलती रही और खुद अक्षय कुमार ने ये कन्फर्म किया कि वो हेरा फेरी 3 फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं। लेकिन अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है और ऐसा बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार हमें हेरा फेरी 3 फिल्म में देखने को मिल सकते हैं।
जी हां पिंकविला की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है और ऐसा बताया जा रहा है भारी विमर्श और फैंस की डिमांड के बाद ये निर्णय लिया गया कि अक्षय कुमार इस फिल्म में राजू का किरदार निभाते दिखने वाले हैं। आपको बता दें फ़िरोज़ नाडियावाला पिछले 10 दिन से इस विषय में लगातार अक्षय कुमार से बातचीत कर रहे हैं और उन्हें इस प्रोजेक्ट में शामिल करने की भरपूर कोशिशें चल रही हैं। लगातार फ़िरोज़ नाडियावाला चाहते हैं कि अक्षय कुमार हेरा फेरी 3 में राजू के किरदार को निभाने के लिए राजी हो जाएं।