Ind Vs Ban 2nd Test: भारत के लिए बुरी खबर, रोहित शर्मा के बाद अब ये खिलाड़ी हुआ टीम से OUT
नई दिल्ली। बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में हारने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद है। भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच सीरीज का अगला मुकाबला 22 दिसंबर को शुरू होगा। पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद अब भारतीय टीम की निगाहें दूसरे मुकाबले पर टिकी हुई है। भारत इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए है। बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में शामिल नहीं होंगे। लेकिन इसी बीच दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने से पहले भारत के लिए एक और बुरी खबर आई है। रोहित शर्मा के बाद एक और खिलाड़ी दूसरे टेस्ट मैच से पहले बाहर हो गए है। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरा मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। बीसीसीआई ने इसकी जानकारी दी है।
गौरतलब है कि मोहम्मद शमी के स्थान पर नवदीप सैनी को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह मिली थी। सैनी की जगह टीम में किसको शामिल किया जाएगा। इस पर संशय बना हुआ है। हालांकि माना जा रहा है कि उनके स्थान तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को मौका दिया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले दूसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ फिल्डिंग के दौरान रोहित शर्मा के बाएं अंगूठे में चोट लगी थी। इसके बाद वो तीसरे वनडे मैच नहीं खेल पाए थे। उनके स्थान स्थान पर ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया था।
बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 दिसंबर को ढाका में खेला जाएगा। भारतीय टीम दो टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को 188 रनों से शिकस्त दी थी। अब भारत दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।
