June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

युवती की पिटाई करने वाले आरोपी पर शिवराज सरकार का कड़ा एक्शन, घर चलाया बुलडोजर

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक अपनी युवती की बड़ी ही बेरहमी से पिटाई कर रहा था। मामला मध्य प्रदेश के रीवा का है। जिसमें प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी की बात करती है, लेकिन सनकी प्रेमी ने उसकी खेत में ही जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं युवती के लात-घूसे की बारिश कर देता है। प्रेमी की पिटाई से युवती बेहोश तक हो जाती है।

आरोपी का नाम पंकज त्रिपाठी बता जा रहा है। इसी बीच वीडियो के वायरल के होने के बाद मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने आरोपी के घर बुलडोजर चला दिया। युवती के साथ बर्बरता करने वाले आरोपी के घर पर एमपी सरकार ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय ने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है।

सीएम चौहान के कार्यालय ने ट्वीट कर लिखा, ”रीवा जिले के मऊगंज क्षेत्र में युवती के साथ हुई बर्बरता की घटना में अपराधी पंकज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया। ड्राइवर पंकज का लाइसेंस भी कैंसल कर दिया गया है। मध्यप्रदेश की धरती पर महिलाओं पर अत्याचार करने वाला कोई बख्शा नहीं जायेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *