June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Year Ender 2022: अथिया-राहुल से लेकर सिद्धार्थ-कियारा तक साल 2023 में शादी के बंधन में बंधेंगे ये सितारे

नई दिल्ली। ये साल जल्द ही खत्म होने वाला है और नया साल आने को है। नए साल 2023  के आने से पहले लोग न्यू ईयर पार्टी के लिए तैयारियों में लग गए हैं। हर साल लोग न्यू ईयर नाइट में ढेर सारी मस्ती-मजाक करते हैं और नया साल उनके लिए अच्छा जाए इसकी कामना करते हैं। नए साल को लेकर सबके अपने प्लांन होते हैं। लोग नए साल में अपने करियर, जॉब जैसे जिंदगी से जुड़े बड़े फैसले लेते हैं कि उन्हें क्या कछ करना है। नए साल में लोग शादी को लेकर भी विचार बनाते हैं। आज हम आपको इस खबर में बताएंगे कौन से सेलेब्स हैं जो कि इस आने वाले साल में शादी के बंधन में बंधेंगे…

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा खूब चर्चा में रहते हैं। खबरें हैं कि अगले साल जनवरी या फरवरी में कपल शादी कर सकते हैं।

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी काफी समय से भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही है। खबरें हैं कि साल 2023 में ये कपल शादी के बंधन में बंध सकता है।

बिग बॉस फेम तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा दोनों रिलेशनशिप में है। दोनों साथ में अक्सर नजर आते हैं। खबरें हैं कि ये कपल भी अगले साल 2023 में शादी के बंधन में बंध सकता है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिंहा इन दिनों जहीर इकबाल संग रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में है। खबरें हैं कि ये दोनों ही अगले साल 2023 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं। खबरों की मानें तो ये कपल अगले साल शादी के बंधन में बंध सकता है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के प्यार के चर्चे हर दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते काफी समय से दोनों की शादी की खबरों ने बल पकड़ा हुआ है। अब कहा जा रहा है कि ये कपल अगले साल शादी कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *