51 साल के हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, Congress Party ‘सेवा दिवस’ के रूप में मना रही जन्मदिन
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते उन्होंने इस साल भी जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि उनके जन्मदिन के मौके पर किसी तरह के जश्न का आयोजन न किया जाए। वहीं इससे जुड़ी कोई होर्डिंग, बैनर या पोस्टर न लगाएं, बल्कि आम लोगों की मदद करें।
वहीं उनके जन्मदिन पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ और भारतीय युवा कांग्रेस ने लोगों के लिए अपने कार्यालय में मुफ्त कोविड टीकाकरण अभियान आयोजित करने की योजना बनाई है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के मुताबिक संगठन 19 जून को राहुल गांधी के जन्मदिन पर निशुल्क टीकाकरण अभियान चला रहा है।
उधर, पार्टी के विभिन्न मोर्चों और कार्यकर्ताओं की ओर कई कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में राजस्ठान की राजधानी जयपुर में 10 किलोमीटर लंबी रन फॉर लंग्स मैराथान का आयोजन हुआ।
राहुल गांधी को जन्मदिन के खास मौके पर पक्ष और विपक्ष के नेताओं की ओर से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
