February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ग्रेटर नोएडा में भी हुई कंझावला जैसी वारदात, कार सवार युवकों ने तीन छात्राओं को मारी टक्कर

नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले दिल्ली के कंझावला इलाके में लड़की के साथ हुई घटना के मालमे में पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आ चुकी है। पीएम की प्रारंभिक रिपोर्ट में युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा से भी एक ऐसे ही खबर सामने आ रही है। जहां कार सवार युवकों ने तीन छात्राओं को अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी है। हादसा 31 दिसंबर की बताई जा रही है. इस हादसे में बी-टेक फाइनल ईयर की एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है। बी-टेक की छात्रा हादसे के बाद कोमा में चली गई है छात्रा के सिर और पैरों में गंभीर चोट आए हैं जिसके बाद उसे आईसीयू में एडमिट कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ग्रेटर नोएडा में घटना का शिकार हुई घायल हुई छात्रा का नाम स्वाति कुमारी है जो कि फिलहाल वेंटीलेटर पर मौत से जंग लड़ रही है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक कार लेकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद कार सवारों की खोजबीन शुरू कर दी है लेकिन कार सावर लोग अभी भी फरार है। पुलिस उनको ट्रेस नहीं कर पाई है साथ ही कार का भी सुराग नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक न्यू ईयर पार्टी मना रहे कार सवारों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

इस पूरे मामले पर एक्शन लेते हुए पुलिस द्वारा ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 में FIR दर्ज कर ली गई है लेकिन आरोपी फरार हैं। ग्रेटर नोएडा में हुई इस घटना ने दिल्ली जैसी घटना को फिर से तरोताजा कर दिया है। मालूम हो कि कार सवारों ने 31 दिसंबर की रात को दिल्ली में भी एक छात्रा को ऐसे ही टक्कर मार दी थी, जिसके बाद देशभर में इस घटना को लेकर अबतक उबाल देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed