May 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Vande Bharat : पश्चिम बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, बोलपुर स्टेशन पर इमरजेंसी में रोकी गई ट्रेन

नई दिल्ली। 30 दिसंबर को अपनी मां का अंतिम संस्कार करने के बाद पीएम मोदी ने देश के लिए अपना फर्ज निभाया जब उन्होंने दाह संस्कार के फौरन बाद दिल्ली पहुंचकर राजभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पश्चिम बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। वही वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि पश्चिम बंगाल में एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है। जिसमें ट्रेन के शीशे को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत के C14 कम्पार्टमेंट पर पत्थर फेंके गये थे। इस घटना की वजह से ट्रेन को बोलपुर स्टेशन पर काफी देर रोकना पड़ा, जबकि यहां सिर्फ़ 2 मिनट का ही स्टॉपेज है। गनीमत रही कि इस पथरबाज़ी में किसी यात्री को चोट नहीं आई।

आपको बता दें कि 30 दिसंबर को अपनी मां का अंतिम संस्कार करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी ने राजभवन पहुंचे इसके बाद उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद 1 जनवरी और फिर 2 जनवरी को ट्रेन पर पत्थर फेंकने की घटना सामने आई थी। इस बारे में पूर्वी रेलवे की CPRO ने एक बयान भी दिया था।

गौरतलब है कि रेलवे के CPRO की ओर से दी गई इस बारे में जानकारी के मुताबिक वीडियो फुटेज स्कैन करने के बाद ये पता चला है कि सोमवार (1 जनवरी) को हुई पत्थरबाजी मालदा जिले में हुई थी। वहीं मंगलवार (2 जनवरी) की घटना बिहार के किशनकंज की थी. उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है। अब जांच तो जारी है ही, लेकिन बीजेपी ने इस मामले में NIA तफ्तीश की मांग कर डाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *