June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मध्य प्रदेश के मुरैना के पास हुआ बड़ा हादसा, एक सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान दुर्घटनाग्रस्त

मुरैना। मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मुरैना के पास भारतीय वायुसेना का सुखोई 30 और मिराज 2000 लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हो गए। दोनों विमान जमीन पर गिरे। इनका मलबा बिखर गया और आग लग गई। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक दोनों ही विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। सुखोई और मिराज विमानों को काफी सुरक्षित माना जाता है।

बताया जा रहा है कि वायुसेना का बड़ा अभ्यास चल रहा है। इसी अभ्यास में सुखोई 30 और मिराज विमान ने उड़ान भरी थी। मुरैना प्रशासन के मुताबिक दोनों विमानों के पायलट इस हादसे में सुरक्षित बच गए हैं। दोनों को हल्की चोटें लगी हैं।

वायुसेना ने सुखोई और मिराज विमान हादसे की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया है। ऐसा पहली बार है कि एक ही जगह वायुसेना के 2 लड़ाकू विमान एक साथ हादसे का शिकार हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *