June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान धक्का-मुक्की, सड़क पर गिर पड़े दिग्विजय,

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में राहुल गांधी के वीर सावरकर पर दिए गए बयान की वजह से विवादों में घिरी गई थी। भाजपा ने वीर सावरकार का अपमान करने पर कांग्रेस की क्लास लगाई। इसी बीच राहुल गांधी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोगों के बीच धक्का-मुक्की हो रही है। इतना ही नहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह इस धक्का-मुक्की में गिर जाते है। दरअसल आज जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ओमकारेश्वर से इंदौर की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान जब एक होटल में अचानक रूककर टी-ब्रेक लेते है लेकिन दौरान वहां अचानक भगदड़ मच जाती है। इसी भागदौड़ी में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सड़क पर गिर जाते है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ता और सुरक्षाकर्मियों की मदद से उठाया जाता है। दिग्विजय सिंह काफी गुस्से में भी नजर आए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो का काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स इसी वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे है। हालांकि अच्छी बात ये रही कि उन्हें किसी तरह की कोई गंभीर चोट नहीं आई। इसके बाद वो फिर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर देते है।

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ये पदयात्रा अब मध्य प्रदेश पहुंची चुकी है। तीसरे दिन यानि शुक्रवार को वो भगवान शिव की भक्ति में  लीन नजर आए। राहुल गांधी के साथ बहन प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा नर्मदा मां आरती करते हुए दिखाई दिए थे। राहुल गांधी ने इसकी फोटो अपने ट्विटर हैंडल से भी साझा की थी।

बता दें कि इसके बाद राहुल की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी। जहां उनके पहुंचने से पहले राजस्थान कांग्रेस में बवाल देखने को मिल रहा है। एक बार फिर से सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जुबानी जंग लगातार देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *