June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘जम्मू-कश्मीर के लोगों ने हैंड ग्रेनेड नहीं, बल्कि प्यार दिया’ भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह पर बोले राहुल

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में राजनीतिक माहौल को जन्म देने की दिशा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जब कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकालने का फैसला किया था, तो राजनीतिक गलियारों में चर्चागोशियों का बाजार गुलजार हो गया। कहीं कानाफूसी शुरू हो गई, तो कहीं कयासबाजी। उधर, मुख्तलिफ सवाल उठने लगे कि क्या यह यात्रा राहुल के पक्ष में राजनीतिक माहौल को जन्म देने की दिशा में उपयोगी और सार्थक साबित हो पाएगी। हालांकि, यात्रा के अंतिम पड़ाव तक पहुंचने के बाद भी इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। लेकिन, अब एक बात साफ है कि मुख्तलिफ चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस एक्शन मोड में आ चुकी है।

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज (30 जनवरी, 2023) को अपने अंतिम पड़ाव पर आ चुकी है। बीते रविवार को राहुल ने जम्मू-कश्मीर स्थित लाल चौक पर यात्रा के दौरान तिरंगा झंडा फहराया था। इस बीच उनके कटआउट को लेकर भी सवाल पैदा हुए थे। दरअसल, उनका कटआउट तिरंगे से भी बड़ा था, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में सियासी चर्चाओं का बाजार गुलजार हो चुका था। इस बीच आज राहुल गांधी ने श्रीनगर स्थित शैर-ए-कश्मीर में जनसभा को संबधित किया जिसमें उन्होंने मुख्तलिफ मुद्दों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला।

आपको बता दें कि यात्रा के समापन के दौरान राहुल गांधी ने शेर-ए-कश्मीर में जनसभा बुलाई थी। जिसमें उन्होंने मुख्तलिफ मुद्दों पर अपनी राय साझा कीं। उन्होंने कई मुद्दों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान मैंने बहुत कुछ सीखा। राहुल ने कहा कि कश्मीर के लोगों ने मुझे हेंड ग्रेनेड नहीं, बल्कि प्यार दिया है। दिल खोलकर प्यार दिया है। आंसुओं से मेरा स्वागत किया है। इसलिए मैं कश्मीर के लोगों का हमेशा दिल से आभार व्यक्त करूंगा। राहुल ने आगे कहा कि मैंने जम्मू-कश्मीर चार दिन तक यात्रा की थी और मैं यह बात दावे से कह सकता हूं कि बीजेपी का कोई भी नेता ऐसा नहीं कर सकता है। बीजेपी का कोई भी नेता जम्मू-कश्मीर में एक दिन भी यात्रा नहीं कर सकता है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, ‘बीजेपी के लोगों को कश्मीर में यात्रा करने से डर लगता है, लेकिन मुझे बिल्कुल नहीं लगा है, क्योंकि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने बहुत प्यार दिया और मैं यह बात दावे से कह सकता हूं कि बीजेपी के किसी भी नेता को ऐसा प्यार घाटी में नहीं मिल सकता है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे इस यात्रा को अंजाम देने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई, क्योंकि मैं आठ से 10 किलोमीटर तक हमेशा चलता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *