June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Vistara: शराब के नशे में धुत महिला ने किया Vistara की फ्लाइट में हंगामा, उतारने लगी कपड़े और फिर……

नई दिल्ली। फ्लाइट में बदसलूकी और मारपीट के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते हफ्ते पहले ही खबर आई थी कि एक शख्स ने चलती फ्लाइट में एक महिला के ऊपर पेशाब कर दिया था, जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था और शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की गई थी। अब विस्तारा की फ्लाइट में एक विदेशी महिला ने जमकर हंगामा किया है। बताया जा रहा है कि महिला शराब के नशे में धुत थी। महिला ने पैसेंजर के साथ-साथ केबिन क्रू सदस्यों के साथ भी बदसलूकी की।

पुलिस ने किया महिला को गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि विस्तारा की फ्लाइट यूके 256 में एक 45 साल की इतालवी महिला ट्रेवल कर रही थी। जिसकी पहचान पाओला पेरुशियो के तौर पर की गई है। महिला के पास इकॉनोमी क्लास का टिकट था और वो बिजनेस क्लास की सीट पर बैठने की डिमांड कर रही थी। केबिन क्रू के सदस्य ने महिला को समझाने की कोशिश की तो महिला ने सदस्य के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इतनी ही नहीं एक केबिन क्रू सदस्य पर तो महिला ने थूक भी दिया। महिला ने हंगामा करते हुए अपने कपड़े उतार दिए और अर्धनग्न होकर घूमने लगी। केबिन क्रू सदस्यों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने फ्लाइट के मुंबई में लैंड करने के बाद ही महिला को गिरफ्तार कर लिया।

कपड़े उतारकर घूमने लगी महिला

बताया ये भी जा रहा है कि महिला पर काबू पाने के लिए क्रू ने महिला को फ्लाइट के लास्ट में एक छोर पर बांध दिया था और फ्लाइट लैंड करने के बाद ही उसे खोला। फिलहाल महिला को जमानत मिल चुकी है। इससे पहले शराब के नशे में धुत शंकर मिश्रा नाम के शख्स ने महिला के ऊपर पेशाब कर दिया था। मामले पर एक्शन लेते हुए शंकर पर कानूनी कार्रवाई की गई और एयर इंडिया ने भी शख्स पर कुछ सालों का बैन लगा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *