February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त, एक इनिंग और 132 रनों से जीता नागपुर टेस्ट; कंगारुओं का अबतक का सबसे कम स्कोर

नई दिल्ली। भारत ने नागपुर टेस्ट मैच में जीत का पताका फहराया है। भारत ने 132 रन से ऑस्ट्रेलिया को  हार का स्वाद चखाया है। इस तरह से भारत ने पहले मुकाबले की शुरुआत जीत के साथ की है। वहीं, भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारत ने 400 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। लेकिन दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया मात्र 91 रन ही बना पाई, जिसका नतीजा यह हुआ कि उसे 132 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा है। आइए, आगे आपको पूरा मैच का ब्योरा बताते हैं कि दोनों ही टीमों का प्रदर्शन कैसा रहा।

आपको बता दें कि भारत की तरफ से गेंदबाजी कर रहे मोहम्मद शमी ने स्कॉट बोलैंड को चलता कर कंगारु टीम को 91 रनों पर ही ढेर कर दिया था। वहीं, दूसरे छोर में स्टीव स्मिथ 25 पर नाबाद रहे। इस तरह से भारत ने चार टेस्ट की सीरीज अपने नाम कर ली है। इस मैच के हीरो भारत की तरफ से बल्लेबाजी कर रहे रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन रहे। इन्होंने अपने बल्लों से रनों की बरसात से कंगारू खिलाड़ियों को सराबोर कर दिया।

जडेजा ने जहां सात विकेट में 70 रन बनाए तो वहीं 23 रन बनाने के साथ ही विरोधी टीम के आठ विकेट भी झटके। उधर, मोहम्मद शमी ने नाथन लियोन को आउट कर चलता कर दिया। लियोन ने 20 गेंदों में दो चौके जड़े थे। उधर, 75 रन पर ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा था। अक्षर पटेल ने टॉड मर्फी को कप्तान रोहित के हाथों कैच कराया। मर्फी ने 15 गेंद में दो रन बनाए। आपको बता दें कि दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन रवाना हो चुकी थी। रविचंद्रन अश्विन ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को विकेटों के सामने फंसाया और ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दिया। इस तरह टीम इंडिया ने एक-एक करके टीम ऑस्ट्रेलिया के सभी विकेट चटका दिए और यह मैच अपने नाम कर लिया। बहरहाल, अब आगामी मैचों में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed