May 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Adani Group : हिंडनबर्ग विवाद के बीच अडानी ने कर डाली बड़ी डील, चूना-पत्थर ब्लॉक के लिए जीत ली रेस

नई दिल्ली। जब से अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आई है तब से अड़ानी का कारोबार दिन-ब-दिन घाटे का सौदा बनता जा रहा है।लेकिन अब हिंडनबर्ग विवादों के बीच अडानी समूह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि अडानी की सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट लिमिटेड ने एक बड़ी डील हासिल की है। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि उसे ओडिशा में उस्कलवागु चूना पत्थर ब्लॉक के लिए प्रेफर बिडर्स घोषित किया गया है। बता दें कि पिछले साल ही अडानी ग्रुप के अंबुजा सीमेंट का का एक्वीजिशन किया था।

आपको बता दें कि इस खबर के सामने आने के बाद अंबुजा सीमेंट का शेयर 3% तक चढ़ गया है। वहीं इसपर अंबुजा सीमेंट ने शेयर बाजार को बताया कि मल्कानगिरी जिले में स्थित ब्लॉक के लिए ओडिशा सरकार ने ई-नीलामी की थी। अडानी समूह की फर्म ने यह नहीं बताया कि ब्लॉक के लिए उसने कितने रुपये की बोली लगा दी थी।

गौरतलब है कि इस बारे में कंपनी ने बताया कि यह ब्लॉक 547 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें 14.1 करोड़ टन चूना पत्थर होने का अनुमान है। अंबुजा सीमेंट का शेयर आज 351.45 रुपये पर है। हिंडनबर्ग विवाद के बाद अंबुजा सीमेंट के शेयरोंV में भी गिरावट आई है। यह शेयर पिछले एक महीने में अब तक 33% टूट गया है। वहीं, इस साल यह शेयर 33.20% नीचे आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *