May 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

प्रेग्नेंसी की खबरों पर पहली बार अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब देने वाली हैं खुशखबरी!

नई दिल्ली। टीवी  सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से घर-घर फेमस होने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर रहती हैं और अपने पारिवारिक जीवन में काफी खुश है। अंकिता ने बीते साल बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी की थी। शादी के बाद भी एक्ट्रेस लगातार टीवी सीरियल और ओटीटी पर सक्रिय हैं, हालांकि बीते काफी महीनों से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही हैं। अब एक्ट्रेस ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी हैं। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने आखिर क्या कहा।

मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता-अंकिता

अंकिता की शादी के बाद से ही प्रेग्नेंसी की खबरें जोरो पर हैं लेकिन आज तक अंकिता ने इन खबरों को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की हैं। अब पहली बार एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है। अंकिता ने कहा कि पहले शादी की खबरें आती है और फिर प्रेग्नेंसी और आगे तलाक की खबर भी आ सकती हैं, लेकिन मुझे ऐसी खबरों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। कोई मेरे बारे में कुछ भी बोले, लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने आगे कहा लोगों का काम बोलना है और वो बातें बनाएंगे। हां लेकिन वो मेरे बारे में अच्छा बोलेंगे तो ठीक है लेकिन अगर बुरा बोलते हैं, तो वो कही न ही मुझे इफेक्ट करेगा। मेरी प्रेग्नेंसी की खबरें पढ़कर मुझे खुशी मिलती हैं क्योंकि एक दिन ऐसा होना है और जब होगा तो मैं खुद इसके बारे में बताऊंगी।

पति विक्की जैन की तारीफ करती दिखी एक्ट्रेस

पति विक्की जैन की तारीफ करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि विक्की बहुत ज्यादा सपोर्टिंव हैं और मेरी हर बात को समझते हैं। उनकी यही बात मुझे बहुत पसंद आती है। हमारे बीच हर काम डिस्कस होता है और उन्हें पता होता है कि मैं अब किस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हूं, या करने वाली हूं। हर चीज में मेरा सपोर्ट करते हैं। काम की बात करें तो अंकिता को हाल ही में वेब सीरीज  ‘द लास्ट कॉफी’ में देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *