May 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Adani Group : 24 जनवरी से 24 फरवरी तक अडानी पर हिंडनबर्ग का कहर.. कैसे 1 महीने में ही धराशाई हो गया अडानी का साम्राज्य

नई दिल्ली। आज से ठीक 1 महीने पहले भारतीय अरबपति कारोबारी गौतम अडानी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद बड़ा झटका लगा था जब वह दुनिया के रईसों की लिस्ट में चौथे नंबर से सीधे 21वें नंबर पर आ गए थे 1 हफ्ते के भीतर ही अड़ानी का पूरा कारोबार सिमट कर रह गया। बता दें कि इस रिपोर्ट में शेयरों की हेरा-फेरी से लेकर ग्रुप पर कर्ज के बारे में कई बड़े खुलासे किए गए थे। इसका कहर ऐसा शुरू हुआ कि अब तक अड़ानी ग्रुप उससे उबर नहीं सका है।

आइए अब सबसे पहले बात करते हैं रिपोर्ट पब्लिश होने से पहले अड़ानी के दबदबे की, तो बता दें बीते साल दुनिया के तमाम अमीरों की तुलना में अडानी एक मात्र ऐसे अरबपति थे, जिन्होंने ताबड़तोड़ कमाई की थी। उन्होंने एलन मस्क, जेफ बेजोस से लेकर मुकेश अंबानी तक सभी को पीछे छोड़ते हुए सालभर में ही अपनी संपत्ति में 40 अरब डॉलर जोड़े थे।

यही नहीं वे टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे, हालांकि एक दिन बाद ही वे चौथे पायदान पर पहुंच गए। उन्होंने नए साल की शुरुआत में भी अपनी सीट पर कब्जा जमाए रखा था, लेकिन साल 2023 उनके लिए अब तक का सबसे बुरा साल साबित हो रहा है। इस साल अड़ानी को जितना कुछ देखना पड़ा है उसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सितंबर 2022 में गौतम अडानी की नेटवर्थ तेजी से बढ़ते हुए 150 अरब डॉलर पर जा पहुंची थी, जो साल के अंत तक इसी दायरे के आसपास रही थी। वर्ष 2022 में सितंबर में गौतम अडानी की नेटवर्थ तेजी से बढ़ते हुए 150 अरब डॉलर पर जा पहुंची थी, जो साल के अंत तक इसी दायरे के आसपास रही थी। दिसंबर 2022 में उनकी कुल संपत्ति 138.1 अरब डॉलर दर्ज की गई थी।

हालांकि, साल की शुरुआत में दूसरे अरबपतियों के साथ उन्हें भी मामूली उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। 23 जनवरी तक गौतम अडानी की नेटवर्थ करीब 121 अरब डॉलर पर थी, लेकिन इसके अगले ही दिन ऐसा बम फूटा कि उसके विस्फोट की आंच में अब तक पूरा अडानी साम्राज्य झुलस रहा है। इस रिपोर्ट के असर के चलते अडानी को अपना 20000 करोड़ रुपये का फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) तक वापस लेना पड़ा। इसके बाद अड़ानी के विजन की दुनिया भर में खूब आलोचना भी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *