Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी की सदस्यता छिनने पर कांग्रेस में कोहराम
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज बहुत बड़ा झटका लगा है। दरअसल राहुल गांधी की संसद सदयस्ता खत्म कर दी गई है। इतना ही नहीं अब राहुल गांधी 2024 लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे। लोकसभा सचिवालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। बता दें कि राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद चुने गए थे। गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को सूरत कोर्ट ने 2019 मानहानि केस में राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि कोर्ट ने उन्हें 30 दिन के लिए तुरंत जमानत दे थी। लेकिन सूरत कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता पर खतरा मंडरा रहा था। बता दें कि नियमों के मुताबिक, अगर किसी भी सांसद और MLA को दो साल या फिर उससे अधिक की सजा मिलती है तो उसकी सदस्यता खोनी पड़ती है।
गौरतलब है कि साल 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी कर डाली थी। उन्होंने कर्नाटक के कोलार में कहा था कि सभी चोरी के नाम मोदी-मोदी कैसे है। इसी बीच राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म होने पर कांग्रेस पार्टी में कोहराम मच गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांंधी की संसद सदस्यता छिनने पर मोदी सरकार पर प्रहार कर रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, उन्होंने (भाजपा) राहुल गांधी को अयोग्य ठहराने के सभी प्रयास किए। जो सच बोल रहे हैं उन्हें वो रखना नहीं चाहते, लेकिन हम सच बोलते रहेंगे। आगे खड़गे ने कहा कि, हम जेपीसी की मांग जारी रखेंगे, अगर जरूरत पड़ी तो लोकतंत्र बचाने के लिए जेल भी जाएंगे।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिख, ”हम कानूनी और राजनीतिक दोनों तरह से इस लड़ाई को लड़ेंगे। हम डरने या चुप रहने वाले नहीं हैं। प्रधानमंत्री से जुड़े अडानी महाघोटाले में JPC के बजाय राहुल गांधी को अयोग्य करार दिया गया है। भारतीय लोकतंत्र ओम शांति।”
