February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

OTT: Radhika Madan ने वेब सीरिज ‘रे’ की सफलता पर जताई खुशी, फैंस को कहा शुक्रिया

नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स पर 25 जून को स्ट्रीम हुई फिल्म ‘रे’ को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें एंथोलॉजी फ़िल्म की सभी कहानियों की झलक मिलती है। रे में मनोज बाजपेयी, केके मेनन, अली फ़ज़ल और हर्षवर्धन कपूर चार अलग-अलग कहानियों का प्रतिनिधित्व करेंगे। राधिका मदान भी इस फिल्म में अहम रोल निभा रही हैं। ‘रे’ के स्पॉटलाइट में राधिका मदान उनके शानदार प्रदर्शन के लिए खूब सराहना बटोर रही हैं।

राधिका मदान को काफी पसंद किया जा रहा है साथ ही उनके रोल और एक्टिंग की भी तारीफ की जा रही है। एक्ट्रेस ने अब दर्शकों के साथ-साथ स्पॉटलाइट की टीम का आभार जताया है। उन्होंने इसके लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

एक्ट्रेस ने वेब सीरिज की कुछ तस्वीरें भी अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस जबरदस्त अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने लिखा- ‘इतनी जबरदस्त प्रतिक्रिया और दीदी को आपने जो प्यार दिया है, उसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। इसके साथ ही वसनबाला को टैग करते हुए लिखा, ये अंगुली उठाते हैं सब चित्त हो जाते हैं…मैजिक! मुझ पर भरोसा करने और मुझे इस सफ़र पर ले जाने के लिए धन्यवाद! आई लव यू। हर्षवर्धन कपूर सर्वश्रेष्ठ ‘कलाकार।

मनोज की कहानी का शीर्षक हंगामा है क्यों बरपा, केके मेनन की कहानी का शीर्षक बहरूपिया, अली फ़ज़ल की कहानी का फॉरगेट मी नॉट और हर्षवर्धन की कहानी का टाइटल स्पॉटलाइट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *