February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘हम 24 घंटे नींद से उठकर मोदी और BJP को गालियां..’, गुलाम नबी ने फिर की PM की प्रशंसा

नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस नेता और DAP प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने एक बड़ा बयान दिया है। आजाद ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कसीदे गढ़े है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी को खरी-खरी सुनाई है। गुलाम नबी आजाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा  हम 24 घंटे नींद से उठकर मोदी और भाजपा को गालियां नहीं देते। विदेश नीति में दुनिया विफल हो गई परन्तु भारत सफल हुआ है। दुनिया की सभी कंट्रियां लड़ रहे है है। हम अकेले बच गए। दुनिया में जो हालत हो रही है हिंदुस्तान उन तमाम चीजों से बच गया।

आगे मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, कुछ चीज अच्छी है  कुछ चीजों में भाजपा को सुधार करना होगा। वरना भाजपा का भी कांग्रेस जैसा हाल हो जाएगा। अगर वो अपने आप को नहीं संभाले। सभी राजनीतिक पार्टियों को आगे बढ़ने का अवसर नहीं देंगे। विधानसभाओं को तोड़फोड़ करने का सिलसिला बंद करना चाहिए।

DAP प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने आगे कहा , कुछ कमियां सभी राजनीतिक पार्टियों में होती हैं, कांग्रेस में भी कुछ कमियां रही हैं। मैं आशा करता हूं कि कांग्रेस पार्टी उन गलतियों को ठीक करे, आगे बढ़े और एक राष्ट्रीय पार्टी की भूमिका निभाए।

हरीश रावत का गुलाम नबी आजाद को जवाब

गुलाम नबी आजाद के इस बयान पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने पलटवार किया है। हरीश रावत ने गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधते हुए कहा, गुलाम नबी आज़ाद को ये नहीं भूलना चाहिए कि ये कांग्रेस की लीडरशिप ही थी। या कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। जिन्होंने उनको आज़ाद बनाए रखा। उनके नाम को उठाए रखा। कुछ सालों बाद पूछेंगे आजाद साहब कहा है और कैसे है। हरीश रावत ने कहा कि, सोनिया गांधी ने गुलाम नबी आज़ाद को क्या कुछ नहीं दिया। इसलिए गुलाम नबी आज़ाद ने जो सिला दिया उससे उन्होंने अपने नाम को गंदा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed