May 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अलग-अलग हो गए हनी सिंह और टीना थडानी, ब्रेकअप की खबरों के बीच दोनों ने डिलीट किए एक दूसरे के फोटो

नई दिल्ली। सिंगर और रैपर हनी सिंह को कौन नहीं जानता। सिंगर ने अपने गानों से जो पहचान बनाई है वो देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। बीते साल सिंगर का उनकी पत्नी संग तलाक हो गया था। दोनों साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे लेकिन उनका ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका। इसके बाद बीते साल ही अप्रैल महीने में सिंगर एक्ट्रेस और मॉडल टीना थडानी के साथ रिलेशनशिप में आए थे। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट भी किए जाते थे लेकिन अब खबर है कि हनी सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड थडानी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो हाल ही में दोनों का ब्रेकअप हुआ है। ब्रेकअप के बाद दोनों ने अलग-अलग रहना में शुरू कर दिया है। खास बात ये है कि बीते साल अप्रैल महीने में ही दोनों रिलेशनशिप में आए थे और ठीक 1 साल बाद अप्रैल महीने में दोनों अलग अलग हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो और डिलीट किए पोस्ट

हनी सिंह और टीना थडानी के बीच ब्रेकअप की खबरें इसलिए भी हैं क्योंकि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है साथ ही साथ में जो तस्वीरें थी वो भी डिलीट कर दी है।

ब्रेकअप पर क्या बोले हनी सिंह

एक तरफ जहां ब्रेकअप के बाद टीना खुद को इस कंडिशन से निकालने के लिए वक्त दे रही हैं। तो वहीं, दूसरी तरफ हनी सिंह पूरी तरह से इस माहौल से खुद को बाहर निकाल चुके हैं। हनी सिंह ने कंफर्म कर दिया है कि वो अब इस रिलेशनशिप में नहीं है। बीते दिनों सिंगर ने एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि जब मुझे प्यार हुआ था तो मैंने पूरी एक रोमांटिक एल्बम बनाई थी। लेकिन अब जब वो रिश्ता ही नहीं चला तो उन्होंने पूरी एल्बम को पलट दिया है। हनी सिंह के इस बयान को देखें तो दोनों के ब्रेकअप की खबरें सच हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *