May 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पुंछ हमले पर बड़ा अपडेट, 5 आतंकियों ने दिया घटना को अंजाम, 3 विदेशी शामिल!

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को दहशतगर्दों ने नापाक इरादें को अंजाम दिया। दरअसल आतंकियों ने पुंछ में राशन और ईधन ले जा रहे सेना की गाड़ी पर हमला किया था। जिसमें हमने पांच जवानों को खो दिया था, जबकि एक जवान जख्मी हो गया था। इसी बीच पुंछ हमले पर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। पुछ हमले पर बड़ा खुलासा हुआ है।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक इस हमले को 5 दहशतगर्दों ने अंजाम दिया था। जिनमें 3 विदेशी  और 2 स्थानीय आतंकी शामिल थे। बता दें कि इस हमले के पीछे भारत में हो रहे जी-20 बैठक को लेकर खौफ पैदा करना था। आतंकियों का मकसद है ये बताना कि घाटी में अभी तक हालात सामान्य नहीं है। गौरतलब है कि कश्मीर से 370 अनुच्छेद हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *