May 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

राजधानी के साकेत कोर्ट परिसर में फायरिंग, गवाही के लिए आई महिला को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां गवाही के लिए आई महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। घटना में घायल महिला को इलाज के लिए एम्स में ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि कुल चार राउंड फायरिंग हुई है। वहीं, अब मौके पर पुलिस बल तैनात हो गए हैं।

वकील के भेष में आया था हमलावर

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में आकर महिला पर गोली चलाने वाला शख्स वकील के पहनावे में आया था। इसी कारण उसपर किसी को शक नहीं हुआ। अपने कपड़ों से वो पहचाना न जा सका और कोर्ट परिसर में पहुंच गया। इसी दौरान आरोपी ने गवाही के लिए आई महिला पर एक के बाद एक कई गोलियां चलाई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुरक्षा पर उठे सवाल

युवक द्वारा गोलीबारी में महिला के शरीर के कई हिस्सों में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि लड़की को चार गोलियां लगी है। पेट के अलावा कई हिस्सों में गोली लगी है। अभी महिला का इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा है लेकिन कोर्ट परिसर में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि जब मेटल डिटेक्टर लगा हुआ था तो कैसे युवक बंदूक लेकर परिसर में दाखिल हुआ। फिलहाल इस मामले में दिल्ली पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है।

पहले भी हो चुकी है इस तरह की घटना

ये पहली बार नहीं है जब रोहिणी कोर्ट में इस तरह की फायरिंग का मामला सामने आया हो। इससे पहले भी बीते साल भरी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को गोलियों से मौत के घाट उतार दिया गया था। इस घटना में टिल्लू गिरोह के शूटरों का हाथ था। हालांकि पुलिस ने उन दोनों शूटरों को भी मौत के घाट उतार दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *