May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मुकेश अंबानी बने बड़े दानवीर, RIL कर्मचारी को दिया 1500 करोड़ की 22 मंजिला इमारत का तोहफा

मुंबई। देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अम्बानी ने हाल ही में अपने एक सबसे भरोसेमंद कर्मचारी को एक ऐसा बड़ा तोहफा दिया है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। मुकेश अंबानी ने अपने सबसे करीबी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ करियर की शुरुआत से ही जुड़े रहे मनोज मोदी को 1500 करोड़ का घर गिफ्ट किया है। इसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। आप इस घर की भव्यता का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि ये इमारत 22 मंजिला है। इसमें सुख सुविधा की हर चीज उपलब्ध है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस बारे में एक खबर में प्रॉपर्टी वेबसाइट मैजिक ब्रिक्स की ओर से कहा गया कि मनोज मोदी को जो घर गिफ्ट किया गया है, वह 22 मंजिला इमारत है। यही नहीं यह मुंबई की प्राइम लोकेशन नेपीन सी रोड पर स्थित है। मैजिक ब्रिक्स की रिपोर्ट में ये बताया गया है कि अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी ने अपने सबसे भरोसेमंद कर्मचारी मनोज मोदी को ये आलीशान इमारत भेंट की है। इसमें 22 फ्लोर भी है। जानकारी के अनुसार मनोज मोदी कोई आज कल रिलायंस से नहीं जुड़े बल्कि वो दशकों से रिलायंस का हिस्सा रहे हैं।

मनोज मोदी फिलहाल रिलायंस जियो और रिटेल के डायरेक्टर हैं। गौर करने वाली बात ये है कि मुकेश अंबानी की ओर से गिफ्ट की गई भव्य इमारत को वृंदावन नाम दिया गया है। यह इमारत जिस सड़क पर है, वहीं जिंदल ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सज्जन जिंदल भी रहते हैं। उनके आवास का नाम माहेश्वरी हाउस है। यह प्रॉपर्टी जिस नेपीन सी रोड पर स्थित है, वहां 70,600 रुपये प्रति वर्ग फुट तक जमीन का रेट है। बताया जा रहा है कि ये इमारत 8000 स्क्वायर फ़ीट से अधिक एरिया में बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed