May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पुंछ आतंकी हमले पर बड़ी खबर, दहशतगर्दों को पनाह देने वाला नसीर अहमद गिरफ्तार

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुंछ में हुए आतंकी हमले में एक गिरफ्तारी हुई है। सुरक्षा एजेंसियों ने नसीर अहमद नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। नसीर अहमद पर आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप है। खबरों के मुताबिक पुंछ हमले में शामिल तीन आतंकियों को नसीर अहमद ने अपने घर पर रखा। इतना ही नहीं उन आतंकियों को खाना भी दिया। जिन्होंने हमारे पांच जवानों की जान ली। अब दिल्ली से आए अधिकारी नसीर अहमद से पूछताछ कर रहे हैं। इसके अलावा ये भी जानकारी मिली है कि उसने 20 अप्रैल को पुंछ हमले को अंजाम देने से पहले करीब 2 महीने से अधिक वक्त तक इन दहशतगर्दों को पनाह भी दी थी। गौरतलब है कि पुंछ में आतंकियों ने राशन और ईधन ले जा रहे सेना की गाड़ी पर घात लगाकर हमला कर दिया था। जिसके बाद सेना के वाहन में आग लग गई थी।

इसके अलावा आतंकियों ने सेना के वाहन पर कई राउंड फायरिंग भी की। जिसमें हमारे पांच जवान शहीद हो गए था, जबकि एक जवान बुरी तरह से जख्मी हो गया था। अब इसी मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने एक शख्स को धर दबोचा है। इससे पहले पुंछ आतंकी हमला पर बड़ा खुलासा हुआ था। सूत्रों से पता चला था कि इस हमले को 5 दहशतगर्दों ने अंजाम दिया था। जिसमें 3 विदेशी और 2 स्थानीय आतंकी शामिल थे। इस आंतकी हमले की जिम्मेदारी जैश के करीबी संगठन PAFF ने ली थी।

मगर ऐसा माना जा रहा है कि इस वारदात को जैश और लश्कर के आतंकियों ने मिलकर अंजाम दिया। बता दें कि अगले महीने घाटी में जी20 समिट की बैठक होने जा रही है। कश्मीर जी-20 समिट की मेजबानी को लेकर पूरी तरह से तैयार है। जिसे देखकर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बुरी तरह से तिलमिलाया हुआ है।

इसी को देखते हुए पाकिस्तान ने इस आतंकियों हमले को अंजाम दिया था। आतंकियों की ये चाल थी कि विदेशी मेहमानों को यह बताना कि कश्मीर में अभी तक हालात पूरी तरह से सामान्य नहीं है। और साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनसनी पैदा करना चाहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed