June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अजय आलोक का नया ठिकाना BJP, पिछले साल जेडीयू ने किया था निलंबित

नई दिल्ली। बिहार की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है। पूर्व जेडीयू नेता डॉ. अजय आलोक ने अब नया ठिकाना भाजपा होगा। शुक्रवार को अजय आलोक ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजदूगी में भाजपा की सदस्यता हासिल की। उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बेहद करीबी भी माना जाता था।

आपको बता दें कि पिछले अजय आलोक को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था। उन्हें आरपी सिंह के करीबी होने के चलते पार्टी से निकाला गया था। इससे पहले अजय आलोक जेडीयू में मुख्य प्रवक्ता के तौर अपनी भूमिका अदा कर रहे थे। उनकी पहचान तेज तर्रार प्रवक्ता के तौर पर होती है। वो पेश से डॉक्टर भी।

भाजपा में शामिल होने पर अजय आलोक ने कहा, आज का दिन मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि भाजपा में शामिल होकर लगता है कि मैं अपने परिवार में ही आया हूं। एक ऐसा परिवार जिसके मुखिया नरेंद्र मोदी है जिनकी नीतियों से मैं क्या पूरा देश प्रभावित है और आज देश उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है जिसमें मोदी जी बढ़ रहे है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृह मंत्री उन सबकी प्रेरणा से ये पार्टी आगे बढ़ रही है। सबका मार्ग दर्शन और नेतृत्व मोदी जी कर रहे है।

वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद अजय आलोक ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, नीतीश कुमार को बहुत लोग पलटीमार कहते हैं वो सच्चाई है। उन्होंने ही 87 साल बाद जेल मैन्युअल में बदलाव किया था और यह क्लॉज डाला था कि अगर सरकारी सेवक की हत्या होगी तो उसे कभी रिलीज नहीं किया जाएगा। अब आनंद मोहन और बाकी कैदियों को उन्हें रिहा करना था  इसलिए उन्होंने संशोधन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *