June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कैटरीना की मीडिया से दूरी की वजह आई सामने, प्रेग्नेंसी नहीं बल्कि यह है इसका कारण

नई दिल्ली। कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में है। जब से कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल ने शादी की है तब से लोग इनकी फैंस दोनों को साथ देखने के लिए काफी उत्साहित रहते है। दोनों की फोटोज और वीडियोज को भी देखने के लिए फैंस इच्छा जाहिर करते है। हालांकि, कुछ समय से कैटरीना ने मीडिया से दूरियां बना रखी है जिससे सबको लगता है कि वह प्रेग्नेंट है इसलिए ऐसा है। अर्पिता खान की ईद पार्टी के बाद से ये अटकलें और तेज हो गई है। अब इस बात को लेकर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी और बताया कि वह क्यों मीडिया से दूरी बनाए हुए है।

क्या है वजह?

दरअसल, कैटरीना कैफ की मीडिया से दूरी की वजह प्रेग्नेंसी नहीं है, बल्कि एक्ट्रेस उनका बिजी शेड्यूल है। कैटरीना कैफ इन दिनों टाइगर 3 की शूटिंग में लगी हुई है। शादी के बाद पहली बार कैटरीना-सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। कैटरीना चाहती है कि वह मीडिया से अभी दूरी बनाए रहे ताकि लोगों को उनको थिएटर में देखने की एक्साइटमेंट बनी रहे। एक्ट्रेस इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रही है और वह चाहती है कि उनकी मेहनत लोगों को फिल्म में दिखें।

कैटरीना का वर्कफ्रंट

वहीं कैटरीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस लास्ट टाइम फोन भूत में दिखाई दी थी। इस फिल्म में कैटरीना के साथ ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आए थे। वहीं फिल्म टाइगर 3 की बात करें तो इसमें कैटरीना और सलमान खान के अलावा इमरान हाशमी भी है। आपको बता दें फिल्म में शाहरुख खान का भी सिक्वेंस रोल है जिसकी शूटिंग सलमान और शाहरुख साथ में जल्द करेंगे। फिल्म का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *