May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे सिद्धारामैया, डीके शिवकुमार अकेले डिप्टी CM, हुआ औपचारिक ऐलान

नई दिल्ली। कर्नाटक में सीएम पद को लेकर जारी रस्साकशी आखिरकार खत्म हो गई है। कर्नाटक में किस को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने इस मसले का हल आखिकार निकाल ही लिया है। राज्य के नए मुख्यमंंत्री सिद्धारामैया ही होंगे, जबकि डीके शिवकुमार कर्नाटक के अकेले डिप्टी सीएम होंगे। 20 मई को कर्नाटक की नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। इसका औपचारिक ऐलान कर दिया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए इसकी घोषणा कर दी है। केसी वेणुगोपाल ने बताया कि, डीके शिवकुमार संसदीय चुनाव के अंत तक पीसीसी अध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे। 20 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रियों का एक समूह भी उस दिन शपथ लेगा।

इससे पहले डीके शिवकुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से एक फोटो साझा की। जिसमें डीके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सिद्धारामैया एक साथ नजर आ रहे है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे दोनों का हाथ पकड़कर ऊपर उठाते दिख रहे है। इसमें ट्वीट में शिवकुमार ने लिखा, ”कर्नाटक का सुरक्षित भविष्य और हमारे लोगों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और हम इसकी गारंटी देने के लिए एकजुट हैं।”

बता दें कि इससे पहले कर्नाटक चुनाव में अस्पष्ट जनादेश मिलने के बाद कांग्रेस में सीएम पद को लेकर पेंच फंसा हुआ था। पहले खबर आई थी कि डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम बनने को राजी नहीं है। इसके अलावा ये भी कयास लगाए जा रहे थे कि उन्होंने ढाई-ढाई साल के लिए सीएम के फॉर्मूले पर भी बात की थी। लेकिन इन सबके बीच आज कांग्रेस ने सिद्धारामैया मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करते हुए सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। कर्नाटक में सीएम पर सस्पेंस समाप्त हो गया।

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जबरदस्त कामयाबी मिली। कांग्रेस ने 135 सीटें पर जीत हासिल की। वहीं सत्ताधारी भाजपा को जोरदार झटका। भाजपा के खाते में महज 66 सीटें ही आई। इसके अलावा जेडीएस को 19 और अन्य को 4 सीटें मिली। हालांकि माना जा रहा था कि कर्नाटक में त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है और जेडीएस किंगमेकर की भूमिका अदा कर सकती है। लेकिन चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *