‘आरआरआर’ फेम एक्टर रे स्टीवेन्सन का निधन, 58 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
नई दिल्ली। फिल्मी सिनेमा से एक और दुखद खबर आ रही है। ऑस्कर-विनिंग मूवी ‘आरआरआर’ और मार्बल की थॉर जैसी फिल्मों में काम करने वाले शानदार एक्टर रे स्टीवेन्सन का निधन हो गया है। 58 साल की उम्र में एक्टर ने रविवार को इटली में आखिरी सांस ली। अभिनेता के निधन से फिल्मी इंडस्ट्री में हर कोई हैरान है। हालांकि, अभिनेता की मौत की वजह का अभी तक पता नहीं चला है। डेडलाइन की खबर के अनुसार, उनके प्रतिनिधि ने इंडिपेंडेंट टैलेंट में इस दुखद खबर की जानकारी दी है। एक्टर की मौत से हर किसी को झटका मिला है इतनी कम उम्र में एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
रे स्टीवेन्सन का हुआ निधन
एक्टर रे स्टीवेन्सन के निधन की खबर के बाद हर कोई हैरान है। हर कोई इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। अब इस बीच टीम ‘आरआरआर’ ने भी इस खबर पर दुख जताते हुए रे स्टीवेन्सन को श्रद्धांजली दी है। टीम आरआरआर ने एक्टर रे स्टीवेन्सन की फोटो साझा करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। पोस्ट में टीम आरआरआर ने लिखा ‘टीम पर हम सभी के लिए क्या चौंकाने वाली खबर है! शांति से आराम करो, रे स्टीवेन्सन।’ आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे, सर स्कॉट।
टीम आरआरआर ने दी श्रद्धांजली
आपको बता दें कि रे स्टीवेन्सन ने राजामौली की फिल्म आरआरआर में विलेन का रोल अदा किया था। इनके इस रोल को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा रे को मार्बल की थॉर फ्रेंचाइजी में देखा गया था। खबरों के अनुसार रे स्टीवेन्सन ने अपने करियर की शुरुआत 1990 में यूरोपीय टीवी सीरीज और टेलीफिल्म्स से की थी। एक्टर के निधन की खबर के बाद हर कोई दुखी है और सोशल मीडिया पर इन्हें श्रद्धांजली दे रहे है।
