February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कर्नाटक में बजरंग दल पर कांग्रेस सरकार नहीं लगाएगी बैन!, पार्टी ने बताया अपना मूड

नई दिल्ली। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार बजरंग दल पर बैन नहीं लगाएगी। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। आपको बता दें कि कर्नाटक में चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस पार्टी ने बजरंग दल को बैन करने का वादा किया था। जिसको लेकर जमकर बवाल भी मच गया था। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक की चुनावी रैली में बजरंग को बजरंगबली से जोड़कर कांग्रेस को निशाने पर लिया था। भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी हमले भी तेज हो गया था। इसी बीच अब कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने बजरंग दल पर बैन लगाने पर अपना रूख साफ किया है।

कांग्रेस के उच्च सूत्रों के हवाले से खबर है कि आने वाले दिनों में किसी संगठन ने शांति व्यवस्था या शौहार्द के खिलाफ काम किया। तब जाकर उस संगठन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बजरंग दल बैन नहीं लगाया जाएगा।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने कर्नाटक में मैनिफेस्टो जारी करते हुए बजरंग दल पर बैन लगाने का वादा किया था। इसके साथ ही बजरंग दल की तुलना प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से कर डाली थी।

बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया था। राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 135 पर जीत हासिल की थी. वहीं भाजपा सिर्फ 66 सीटों पर सिमट गई थी। इसके अलावा जेडीएस 19 सीटे और अन्य को 4 सीट प्राप्त हुई थी। राज्य में कांग्रेस की सरकार आने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि बजरंग दल पर एक्शन लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed