May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

तेल कीमतों में फिर लगी आग, लगातार दूसरे दिन बढ़े दाम

नई दिल्ली। एक दिन पहले रविवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की थी तो वहीं आज दूसरे दिन यानी 5 जुलाई सोमवार को पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बता दें, सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद अब दिल्ली के बाजार में पेट्रोल की कीमत 99.86 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। हालांकि इस दौरान डीजल की कीमत 89.36 रुपये प्रति लीटर पर ही बनी हुई है।

रविवार को बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम

एक दिन पहले यानी रविवार 4 जुलाई को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमत में बढ़ोतरी की थी। इस दौरान पेट्रोल के दाम 35 पैसे महंगा हुआ तो वहीं डीजल में 18 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी।

इन राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 के पार

कई राज्यों में तेल की कीमतें 100 रूपए के पार हो चुकी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, बिहार, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पंजाब और लद्दाख में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार है। वहीं अब सिक्किम का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है।

दूसरे शहरों में ये है पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 99.86 89.36
मुंबई 105.92 96.91
चेन्नै 100.75 93.91
कोलकाता 99.84 92.27
भोपाल 108.16 98.13
रांची 95.16 94.31
बेंगलुरु 103.20 94.72
पटना 102.01 94.76
चंडीगढ़ 96.03 89.00
लखनऊ 96.99 89.75

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed