May 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

चुनाव से पहले एक्शन मोड में BJP, इन पांच राज्यों के नए प्रदेश अध्यक्ष का कर सकती है एलान

नई दिल्ली। 2024 लोकसभा चुनाव और 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूरी तरह से कमर कस ली है। इसकी को देखते हुए भाजपा बड़े बदलाव का ऐलान कर सकती है। भाजपा पांच राज्यों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि जिन राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल पूरे होने जा रहे है। ऐसे में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने हैं। उनमें करीब पांच राज्य ऐसे है जिनकी घोषणा आज भाजपा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा आज पांच राज्यों के नए प्रदेशाध्यक्ष का ऐलान कर सकती है। पार्टी गुजरात, पंजाब, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष के नामों का ऐलान कर सकती है। माना जा रहा है कि कुछ राज्यों के प्रभारी भी बदल जा सकते है। दोपहर के बाद भाजपा इसकी घोषणा कर सकती है।

खबरों के अनुसार जी किशन रेड्डी को तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता हैं। इसके अलावा सुनील जाखड़ को पंजाब की कमान दी जा सकती है। खबरों के मुताबिक अश्विनी शर्मा ने पंजाब प्रदेश अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि जाखड़ को राज्य की जिम्मा सौंपा जा सकता है। गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मिली हार के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।

बता दें कि मध्य प्रदेश चुनावी राज्य है पिछले 20 सालों से वहां भाजपा सत्ता पर काबिज है। बीडी शर्मा राज्य के प्रदेश अध्यक्ष है उनका 5 साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा हैं। माना जा रहा है कि चुनावी राज्य एमपी में भाजपा ने चेहरे पर दांव लगा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *