May 20, 2026

Hind foucs news

hindi new update

शूटिंग के दौरान चोटिल हुए किंग खान, खून रोकने के लिए करनी पड़ी सर्जरी, जानें कैसा है एक्टर का हाल

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के फैंस के लिए बुरी खबर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शूटिंग के दौरान शाहरुख खान घायल हो गए। चोट लगने  की वजह से एक्टर का खून नहीं रुक रहा था, जिसके बाद उनकी छोटी सी सर्जरी हुई हैं। बताया ये भी जा रहा है एक्टर की नाक में चोट लगी है। हालांकि एक्टर बिल्कुल ठीक हैं। चोट को लेकर अभी तक शाहरुख या उनकी टीम की तरह से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

जवान की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

शाहरुख खान इस एक नहीं बल्कि फैंस के लिए दो फिल्में लेकर आ रहे हैं। पठान की सक्सेस के बाद एक्टर डंकी और जवान में दिखने वाले हैं। जवान की शूटिंग अमेरिका के लॉस एंजिल्स में चल रही है। लॉस एंजिल्स में ही एक्टर एक्शन सीन्स के दौरान घायल हो गए। एक्टर को नाक में चोट आई, जिसके बाद खून रोकने के लिए नाक की छोटी सी सर्जरी भी की गई। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के मुताबिक एक्टर अब नाक पर पट्टी बांध कर शूटिंग कर रहे हैं। डॉक्टर्स की टीम ने कहा कि एक्टर बिल्कुल भी ठीक हैं।  खबर सामने आने के बाद से ही एक्टर के फैंस चिंतित हो गए हैं और उनका हाल जानने के लिए उत्सुक हैं।

12 जुलाई को रिलीज होगा ट्रेलर

काम की बात करें तो जवान फिल्म एक्टर के लिए काफी महत्वपूर्ण है और फिल्म के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर भी मेकर्स खास तरीके से रिलीज करने वाले हैं। कल ही मेकर्स ने ऐलान किया था कि माचविटी फिल्म का ट्रेलर 12 जुलाई को रिलीज होने वाला है। खास बात ये है कि फिल्म का ट्रेलर टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग’ फिल्म के साथ रिलीज होगा। बता दें कि फिल्म शाहरुख के साथ साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा भी नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *