राष्ट्रगान का अपमान करने वालों पर एक्शन, पुलिस ने 14 लोग को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां राष्ट्रगान का अपमान करने वालों पर सख्त एक्शन हुआ है। दरअसल राष्ट्रगान बजने के दौरान कुछ लोग सम्मान में खड़े नहीं हुए थे। जिसके पुलिस ने मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा प्रशासन ने कुछ पुलिस वालों को भी इस मामले में सस्पेंड किया है। इन पुलिसवालों पर जिम्मा थी कार्यक्रम के दौरान हर कोई शख्स नेशनल एंथम के सम्मान में खड़ा रहे। लेकिन कुछ लोग उस दौरान खड़े नहीं थे। ऐसे में अब पुलिस ने 14 लोगों पर एक्शन लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि 25 जून का ये वाक्या है। जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा ‘पेडल फॉर पीस’ साइकलिंग कार्यक्रम के समापन समारोह कार्यक्रम किया गया था। इस कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और डीजीपी दिलबाग सिंह मौजूद रहे। इसी दौरान जब राष्ट्रगान बजने लगा तो कुछ लोग जानबूझकर सम्मान में खड़े नहीं हुए। प्रशासन ने मामलों को गंभीरता से लेते हुए अब एक्शन लिया है और 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।
वहीं, इस संदर्भ में पुलिस अधिकारियों ने अपने वक्तव्य में कहा कि इन 14 लोगों को सीआरपीसी की धारा 107 और 151 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इन धाराओं में अपराध की आशंका में किसी भी आपराधी को गिरफ्तार करने का प्रावधान है। सभी अपराधियों को केंद्रीय कारागार भेज दिया गया है।
