June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सोनीपत पहुंचकर राहुल गांधी ने की किसानों से बातचीत, खेतों में खुद की धान की रोपाई

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार की सुबह अचानक बरोदा क्षेत्र पहुंच गए। राहुल गांधी ने यहां मदीना गांव में पहुंचकर यहां के किसानों एवं मजदूरों से बातचीत की और फसलों की जानकारी भी ली। राहुल गांधी ने यहां पहुंचकर खुद ट्रैक्टर भी चलाया और धान की रोपाई भी की।

गांव में राहुल के आगमन की खबर मिलते ही गांव के लोग राहुल से मिलने पहुंच गए। बरोदा से कोंग्रस के विधायक इंदुराज नरवाल और गोहाना से विधायक जगबीर सिंह मलिक भी राहुल गांधी के आने की सूचना मिलते ही तुरत मदीना गांव पहुंचे। आपको बता दें कि राहुल गांधी शनिवार तड़के सुबह शिमला जाने के लिए निकले थे।

कुंडली बॉर्डर पर पहुंचते राहुल गांधी ने अचानक अपने कार्यक्रम में बदलाव करते हुए सोनीपत की तरफ रुख कर लिया। राहुल गांधी का काफिला हाईवे से मुरथल होते हुए कुराड़ रोड से बाईपास के रास्ते गोहाना की तरफ रवाना हुआ। वहां से राहुल गांधी बरोदा के गांव मदीना में करीब सात बजे पहुंचे गए।

राहुल गांधी ने रास्ते में आने वाले कई खेतों का निरीक्षण किया। मदीना में उन्होंने धान के रोपाई की जानकारी ली और खुद भी मजदूरों के साथ धान की रोपाई की। इस दौरान ग्रामीणों से भी राहुल गांधी ने बातचीत की। राहुल गांधी ने धान की रोपाई से पहले जमीन तैयार करने के लिए खेतों में ट्रैक्टर भी चलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *