June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

वोटिंग से पहले मंत्री आतिशी का आरोप, ‘हरियाणा सरकार रोक रही दिल्ली का पानी’

दिल्ली : आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि भीषण गर्मी और लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा सरकार राष्ट्रीय राजधानी के पानी को रोकने की कोशिश कर रही है। आतिशी ने बुधवार को कहा​ कि 25 मई तक बीजेपी नई-नई साजिश करने की कोशिश करती रहेगी। उन्होंने कहा कि हम लोग हरियाणा सरकार को चिट्ठी लिखने जा रहे हैं कि दिल्ली को होने वाली पानी की आपूर्ति को न कम किया जाए न रोका जाए। अगर लगेगा तो हम लोग दिल्ली के हिस्से का पानी हासिल करने के लिए अदालत का दरवाजा भी खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा यमुना का पानी रोका जा रहा है। हरियाणा सरकार धीरे-धीरे दिल्ली का पानी रोक रही है।

हार के संकेत से डरी बीजेपी

आतिशी ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद बीजेपी और सकते में है। दिल्ली के लोगों ने बीजेपी को हराने का मन बन लिया है। इस संकेत को भांपकर डर गई है, यही वजह है कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साजिश करने में जुटी है। देश में युवा बेरोजगार हैं, महंगाई चरम पर है। इस मसले पर बीजेपी कुछ भी बोलने से बच रही है।

NEWS SOURCE : punjabkesari