February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बिंदी लगाकर स्कूल पहुंची तो शिक्षिका ने जड़ा थप्पड़, आहत छात्रा ने सुसाइड नोट छोड़कर मौत को लगाया गले

धनबाद। झारखंड के धनबाद से एक स्कूली छात्रा के अध्यापक द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले छात्रा बिंदी लगाकर स्कूल पहुंची थी, जिसके बाद गुस्साए टीचर ने उसे एक थप्पड़ जड़ दिया था। इसी मारपीट से आहत होकर छात्रा ने ये बड़ा कदम उठा लिया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन किया। वहीं आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अभी भी आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

वहीं इस घटना पर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्वीट करके लिखा, धनबाद में बिंदी लगाकर स्कूल जाने पर पिटाई किए जाने से आहत एक छात्रा के आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिली है। हमने फौरन घटना का संज्ञान लिया है और इस पूरे मामले पर अधिक जांच के लिए हमने एक टीम धनबाद के लिए रवाना की है।

गौर करने वाली बात ये है कि ये घटना धनबाद के तेतुलमारी इलाके में घटित हुई है। जानकारी के अनुसार जिस अध्यापक ने छात्रा को थप्पड़ मारा था उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा धनबाद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष के मुताबिक ये स्कूल सीबीएससी से भी एफिलिएटेड नहीं था। धनबाद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने प्रियांक कानूनगो को जवाब देते हुए कहा कि मैंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *