June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गीतिका शर्मा सुसाइड केस में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा को बड़ी राहत, अदालत ने किया बरी

नई दिल्ली। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा को गीतिका शर्मा सुसाइड केस में बरी कर दिया है। गोपाल कांडा पर अपने एमडीएलआर एयरलाइंस की कर्मचारी गीतिका शर्मा को सुसाइड के लिए उकसाने समेत कई आरोप थे। गोपाल कांडा पर आरोप था कि गीतिका ने उनके शोषण की वजह से सुसाइड कर लिया। साल 2012 में ये मामला सुर्खियों में आया था। गीतिका ने दिल्ली के अशोक विहार स्थित घर पर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में गीतिका के घरवालों ने गोपाल कांडा पर आरोप लगाए थे। पुलिस ने मामले की जांच कर कांडा को गिरफ्तार भी किया था।

गोपाल कांडा इस मामले में कई महीने जेल में रहे थे। गीतिका शर्मा के सुसाइड के 6 महीने बाद उनकी मां ने भी खुदकुशी कर ली थी। उधर, ये मामला कोर्ट में चल रहा था। बीते दिनों गीतिका शर्मा सुसाइड केस में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला आने वाला था, लेकिन कोर्ट ने इसे आज तक के लिए मुल्तवी कर दिया था। 5 अगस्त 2012 को गीतिका ने सुसाइड किया था। अपने सुसाइड नोट में उन्होंने गोपाल कांडा और उनकी एमडीएलआर एयरलाइंस की मैनेजर पर आरोप लगाया था। गोपाल कांडा पर रेप और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के भी आरोप लगे, लेकिन कोर्ट ने इन्हें खारिज कर दिया।

कोर्ट में गोपाल कांडा पर खुदकुशी के लिए उकसाने, आपराधिक साजिश, धमकी देने, सबूत नष्ट करने और जालसाजी के आरोप में केस चला। गोपाल कांडा हमेशा खुद पर लगे आरोपों को गलत बताते रहे। हालांकि, जांच में पता चला कि गीतिका पर उनकी कृपा थी। गीतिका महज एयर होस्टेस के तौर पर कांडा की एमडीएलआर एयरलाइंस में भर्ती हुई थीं। बीच में वो नौकरी छोड़कर दुबई चली गईं, लेकिन गोपाल कांडा ने वहां से बुलाकर अपनी एयरलाइंस में उनको डायरेक्टर का पद भी सौंप दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *