June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ICC ने टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर को दी कड़ी सजा, लगाया 2 मैचों का बैन

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानि आईसीसी ने हरमनप्रीत कौर के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में कौर को बुरा बर्ताव और अंपायर से पंगा लेना महंगाई पड़ गया। इसके चलते हरमनप्रीत कौर को ICC ने कड़ी सजा दी है। उन पर 2 इंटरनेशनल मैचों का बैन लगा दिया है। इसके मतलब साफ है कि टीम इंडिया के अगले 2 मैचों में कप्तान हरमनप्रीत खेल नहीं खेल पाएगी। इसकी जानकारी खुद आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए दी है।

बता दें कि टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। तीसरा मैच टाई हो जाने के कारण सीरीज 1-1 पर ड्रा हो गई। लेकिन सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बेहद ही सुर्खियों में रहा। अंपायर द्वारा कप्तान हरमनप्रीत को LBW आउट दिए जाने को लेकर भी विवाद छाया रहा।

हरमनप्रीत आउट होने पर इस कदर गुस्सा हो गई कि उन्होंने बैट से स्टंप को मारा। अंपायर से भी नोकझोंक की। टीम इंडिया की कप्तान का मानना था कि उन्हें गलत आउट दिया गया है। इसकी को लेकर आईसीसी ने आज टीम इंडिया की कप्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया और दो मैचों का प्रतिबंध लगा दिया। इससे पहले हरमनप्रीत को मैच फीस का 50 जुर्माना भी ठोका गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *