February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Don 3: रणवीर सिंह बनेंगे इंडस्ट्री के नए डॉन! फरहान अख्तर ने ‘Don 3’ का वीडियो क्लिप शेयर कर किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। ‘डॉन का इंतजार तो 11 मुल्कों की पुलिस कर रही है लेकिन डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है…’ महानायक अमिताभ बच्चन के बाद सुपरस्टार शाहरुख़ खान ने जब पर्दे पर ये डायलॉग बोला तो लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। अमिताभ बच्चन के बाद डॉन के रूप में शाहरुख़ खान को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। लोगों ने इस डॉन को भी खुले दिल से अपनाया और यही वजह थी कि फिल्म के राईटर-डायरेक्टर फरहान अख्तर डॉन की दूसरी क़िस्त डॉन 2 लेकर आए और एक बार फिर शाहरुख़ को डॉन के रूप में दर्शकों ने खूब प्यार दिया। फरहान की डॉन और डॉन 2 बॉलीवुड की सफलतम फिल्मों में शुमार है। ऐसे में अब एक बार फिर फरहान इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म लेकर आ रहे हैं। जिसका खुलासा खुद फरहान ने कर दिया है।

फरहान अख्तर ने अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक छोटी सी वीडियो क्लिप शेयर की है। इस क्लिप में 3 लिखा हुआ नजर आ रहा है। जिसके साथ नीचे लिखा है ‘A new era begins’, फरहान के इस क्लिप को ‘डॉन 3 का हिंट माना जा रहा है। फैंस फरहान की इस हिंट से बेहद उत्साहित गए हैं और ‘डॉन 3’ के बाकी अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रणवीर सिंह बनेंगे नए डॉन!

डॉन के फैंस को हालांकि झटका जरूर लग सकता है क्योंकि आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किंग खान यानि कि शाहरुख खान डॉन फ्रेंचाइजी की तीसरी क़िस्त का हिस्सा नहीं होंगे। इस बार रणवीर सिंह बनेंगे इंडस्ट्री के नए डॉन!

सूत्रों की माने तो रणवीर सिंह ने डॉन 3 का प्रोमो भी शूट कर लिया है और अगस्त में इस वीडियो को रिलीज करने की भी तैयारी चल रही है। खैर रणवीर सिंह को डॉन 3 में बतौर डॉन फैंस कितना पसंद करते हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *