March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ड्रग्स तस्करी के आरोप में किया 4 लोगों को गिरफ्तार, बरामद की 2500 करोड़ रुपये की हेरोइन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को ड्र्ग्स तस्करी को लेकर बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें कि शनिवार को ड्रग्स तस्करी के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से दिल्ली पुलिस ने 350 किलो हेरोइन जब्त की है। वहीं अगर इस हेरोइन की इंटरनेशनल मार्केट पर गौर करें तो ड्रग्स(हेरोइन) की कीमत 2500 करोड़ रुपये आंकी गई है।

बता दें कि स्पेशल सेल को शक है कि ये मामला नार्को टेररिज्म से जुड़ा हो सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है। मालूम हो कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 4 में से 3 आरोपियों को हरियाणा  से और 1 आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

ड्रग्स से जुड़े इस केस में दिल्ली पुलिस अभी और पड़ताल कर रही है। माना जा रहा है कि इस मामले में कई और लोगों की गिरफ्तारी संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *